{"_id":"61901ab267b50c623f272165","slug":"theft-one-car-three-bikes-stolen-from-the-city-police-limited-to-registering-a-case-only-pkl-office-news-pkl43292009","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी : शहर से एक कार, तीन बाइक चोरी, पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी : शहर से एक कार, तीन बाइक चोरी, पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में वाहन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। एक इनोवा कार, दो बाइक और एक एक्टिवा चोरी हो गई है। पुलिस अभी तक मामले में केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित है। शहर के सेक्टर-12ए से एक इनोवा कार, सेक्टर-5 से एक मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, सेक्टर-7 से बाइक चोरी हो चुकी है। इसके बाद पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
सेक्टर-12ए से कार चोरी
शहर के सेक्टर-12ए निवासी उदय भाटिया ने बताया कि उन्होंने 12 नवंबर को 11 बजे रात अपनी कार खड़ी की थी। 13 नवंबर सुबह 5.38 बजे उनकी कार चोरी हो गई। सुबह उठकर जब वह बाहर आए तो उनकी कार नहीं थी। अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद उन्होंने पुलिस की शिकायत दी। सेकटर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक चोरी मामले में केस दर्ज
कालीराम निवासी सेक्टर-11 ने आरोप लगाया कि वह रात को 10.30 बजे अपनी बाइक सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के बाहर खड़ा किया था। वह अपने रिश्तेदार से मिलने अस्पताल आए थे। जब वह बाहर आए तो उनकी बाइक चोरी हो गई। सेक्टर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
----
पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी
सेक्टर-12 ए निवासी नफे सिंह ने बताया कि वह गुरुकृपा प्रापर्टी के ऑफिस सेक्टर-11 में काम करते हैं। उन्होंने शाम के समय एससीओ-60 के सामने 4.30 बजे उन्होंने अपनी बाइक फुटपाथ पर खड़ी की थी। जब वह शाम को 7 बजे ऑफिस से घर जाने के लिए निकले तो उनकी बाइक फुटपाथ पर नहीं मिली। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
--
पार्क में खड़ी एक्टिवा चोरी
पार्क के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में करमजीत सिंह वासी मौलीजागरा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने अपनी बाइक सेक्टर-5 होटल कोव के पीछे साइड पार्किंग में खड़ी कर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। जब वह वापस आया तो उनकी एक्टिवा पार्किंग में नहीं थी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।