फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   theft in factory

चोरों ने ताला तोड़ 150 किलो पीतल के नल, दो तलवार समेत 40 हजार कैश उड़ाया

Tue, 24 Sep 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
theft in factory
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित फैक्ट्री में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 150 किलो भार के पीतल के नल, दो तलवार समेत 40 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। मामले की सूचना पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित प्लाट नंबर 114 में चोरी हो गई है। सूचना पर पीसीआर समेत सेक्टर-31 थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि वह मोहाली के सेक्टर-77 निवासी हैं। उनकी फैैक्ट्री चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में है। बीते 21 सितंबर की रात रोजाना की तरह फैैक्ट्री बंद कर वह घर चले गए थे। अगली सुबह देखा कि फैैक्ट्री से 150 किलो भार के पीतल के नल, दो तलवारें, जरूरी दस्तावेज और पैंट की जेब में रखे 40 हजार रुपये नगदी चोरी हुई थी। जांच की तो पता चला कि चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे थे। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वही पुलिस ने वारदात के बाद आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। उधर, सेक्टर-41 निवासी शिवाक्ष बतयाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी ने उसके घर से मोबाइल चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed