फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft from a locked house for three consecutive nights, case registered

Panchkula News: बंद घर से लगातार तीन रात की चोरी, मामला दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 12:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Theft from a locked house for three consecutive nights, case registered
पंचकूला। सेक्टर-17 में एक बंद घर में चोरों ने लगातार तीन रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घर मालिक सबरजीत सिंह के मुताबिक, कुछ महीने पहले वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद शिफ्ट हो गए थे, जिसके कारण घर बंद पड़ा हुआ था। 12, 13 और 14 दिसंबर की रात में चोरों ने घर में घुसकर सभी कमरों, किचन, डाइनिंग हॉल, आलमारियों और लॉकर को खंगाल डाला। इस दौरान चोरों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी और 75 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
विज्ञापन


चोरी की जानकारी पड़ोसियों से मिलने पर सबरजीत सिंह ने 14 दिसंबर को अपने एक जानकार को नजदीकी पुलिस चौकी में सूचना देने भेजा। चोरी की सूचना पुलिस को देने के बाद भी उसी रात दोबारा वारदात हुई। इसके बाद, सबरजीत सिंह खुद पंचकूला पहुंचे और नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed