{"_id":"617326710d0a86527b15d327","slug":"theft-for-luxury-life-and-drugs-27-two-wheelers-recovered-panchkula-news-pkl430875983","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी जिंदगी जीने और ड्रग्स की लत के लिए चोरी करते थे वाहन, पुलिस ने बरामद की 27 बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी जिंदगी जीने और ड्रग्स की लत के लिए चोरी करते थे वाहन, पुलिस ने बरामद की 27 बाइकें
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने ट्राइसिटी के एक वाहन चोर गिरोह को पकड़कर 27 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनकी पहचान अंबाला के नारायणगढ़ स्थित पंजलासा चौक के पास रहने वाले शरणजीत सिंह (23) और मोहाली के गांव शामपुर निवासी गुरवीर सिंह उर्फ गैरी (22) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने आरोपियों से वाहन खरीदने वाले तीसरे आरोपी पिंजौर निवासी मनदीप सिंह (22) को भी दबोच लिया है। आरोपी लग्जरी जिंदगी जीने और ड्रग्स की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। उसके बाद वाहन का नंबर बदलकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे। पुलिस ने बीते दिनों तीनों को अदालत में पेश किया था। जहां से शरणजीत और गुरवीर का चार दिन और मनदीप का एक दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से वाहन बरामद कर दोबारा शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एएसपी (साउथ) श्रुति अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी।
श्रुति अरोड़ा ने बताया कि शहर से लगातार वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि वाहन चोरी करने वाले आरोपी स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर-42 की तरफआ रहे हैं। इसके बाद सेक्टर-36 थाना एसएचओ ने टीम के साथ सेक्टर-42 में नाकाबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद जांच में पता चला बाइक चोरी की है। रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से 27 दोपहिया वाहन चोरी किए हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 12 और पंचकूला के चार मामले सुलझे
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से चंडीगढ़ के 12 मामले और पंचकूला के 4 केस सुलझे हैं। इसमें सेक्टर-36 थाने के 6 केस, सेक्टर-34 थाने के चार, सेक्टर-17 थाने का एक, सेक्टर-39 थाने का एक और पंचकूला के चार केस सुलझ गए हैं। वहीं, 12 वाहनों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। आरोपी शहर में पार्किंग से वाहनों को चोरी करते थे। आरोपी चोरी के बाद वाहनों को मनदीप तक पहुंचा देते थे। इसके बाद मनदीप वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर कम दाम में ग्रामीण इलाकों में बेच देता था।