फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft at two shops at Morni T-point; gas cylinders, an inverter, and cash stolen.

Panchkula News: मोरनी टी-पाॅइंट पर दो दुकानों में चोरी, गैस सिलिंडर, इन्वर्टर और नकदी ले गए

Tue, 14 Jul 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Theft at two shops at Morni T-point; gas cylinders, an inverter, and cash stolen.
एलईडी, कोल्ड ड्रिंक और दस्तावेज भी ले गए; पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

एक ही रात में दो दुकानों को बनाया निशाना, हजारों रुपये का सामान चोरी होने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के मोरनी टी-प्वाइंट पर चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, इनवर्टर, एलईडी, कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात में पहचान संबंधी दस्तावेज भी चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मोरनी टी-पाॅइंट निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कन्फेक्शनरी की दुकान है। 12 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और गैस सिलेंडर, इनवर्टर, चॉकलेट, रेड बुल कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर उनके पहचान संबंधी दस्तावेज भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार चोरों ने सामने स्थित उनके चाचा रमेश की दुकान को भी निशाना बनाया। वहां से गैस सिलेंडर, एलईडी, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता रविवार सुबह दुकानें खोलने पर चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed