फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The youth was found due to the promptness of the police and Rs 1 lakh was also recovered

Panchkula News: पुलिस की मुस्तैदी से मिला युवक, एक लाख रुपये भी बरामद

Fri, 06 Jun 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The youth was found due to the promptness of the police and Rs 1 lakh was also recovered
पंचकूला। सेक्टर-19 से लापता हुए 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने महज 5 घंटे में ढूंढ निकाला। उसके द्वारा ट्रांसफर की गई एक लाख की राशि भी पुलिस ने रिकवर कर ली है। मामला मूलरूप से जींद के उचाना की रहने वाली विधवा महिला कृष्णा का है, जो इन दिनों पोते प्रिंस के साथ सेक्टर-19 पंचकूला में किराए के मकान में रह रही हैं। 4-5 दिनों से उनका पोता प्रिंस लापता था, जिससे वह बेहद परेशान थीं। कृष्णा ने इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मदद की गुहार लगाई और बताया कि लापता होने से पहले प्रिंस ने उनके बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम कुछ दोस्तों को करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त शिबास कविराज को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज एसआई तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई। इसमें सेक्टर-19 चौकी प्रभारी एसआई सचिन भी शामिल रहे।
विज्ञापन




टीम ने तकनीकी निगरानी और त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 घंटे में युवक को उसके एक दोस्त के घर से बरामद कर लिया और उसे उसकी दादी से मिलवाया। साथ ही एक लाख रुपये की राशि भी रिकवर कर महिला को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed