{"_id":"687ff597bb3a3ceeb704988c","slug":"the-youth-took-a-pledge-to-use-indigenous-products-panchkula-news-c-87-1-pan1010-124980-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: युवाओं ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: युवाओं ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का लिया संकल्प
विज्ञापन
पंचकूला। स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान, पंचकूला के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को गति देने और अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सेक्टर-4 में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन विभाग संघ चालक रमाकांत भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस अवसर पर अभियान के संरक्षक ए अनुज अग्रवाल, मुख्य वक्ता डॉ. राजेश गोयल रहे। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के महत्व को सरलता से समझाते हुए युवाओं को इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, युवाओं में देशभक्ति का भाव जागेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
जिला संघ चालक ब्रिगेडियर बेअंत परमार ने यहां उपस्थित सभी लोगों को स्वदेशी संकल्प दिलाया और देशहित में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के अंत में सविता जैन और उनकी टीम ने भजन प्रस्तुति दी। जिससे सभी भक्ति रस से भावविभोर हो गए।