फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The youth alleges that he was beaten up during exercise in the gym and his turban was removed

Panchkula News: युवक का आरोप-जिम में एक्सरसाइज के दौरान की मारपीट, दस्तार उतारी

Tue, 17 Jun 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The youth alleges that he was beaten up during exercise in the gym and his turban was removed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के प्रतिष्ठित जिम में एक्सरसाइज करने वाले एक युवक ने आरोप लगाया है कि जिम में एक्सरसाइज के दौरान उसकी जिम के एक अन्य युवक से कहासुनी हुई। इसी दौरान युवक ने पगड़ीधारी युवक को थप्पड़ जड़ने शुरु कर दिए। वहां खड़े नौजवान तमाशा देखते रहे। किसी ने भी बीच बचाव कर उसको छुड़वाने की कोशिश नहीं की। मारपीट के दौरान युवक की दस्तार उतर गई और वह कुछ समय तक आवाक रह गया कि आखिर उसके साथ हो क्या गया है। वह अपनी दस्तार उठाकर नीचे गया और उसने इसकी जानकारी दोस्तों को दी। सूचना मिलने के बाद सभी इकट्ठा हुए और उन्होंने इसकी जानकारी थाना डिवीजन सात पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस के पास लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को कब्जे में ले जांच कर रही है।

सेक्टर 32 जिम में एक्सरसाइज करने जाने वाले हजारा सिंह ने बताया कि वह नामधारी समुदाय से है। वह रोजाना जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाता है। जब वह सुबह आठ बजे जिम में एक्सरसाइज कर रहा था तो नौजवान उसके पास आया, उसने उससे कहा कि उसे कितना टाइम लगेगा तो उसने कहा कि दो से तीन मिनट में वह टेबल छोड़ देगा। इसी दौरान युवक ने दुर्व्यवहार शुरु कर दिया। वह बिना बात के थप्पड़ मारने लगा। हजारा सिंह ने कहा कि हमलावर ने उसकी दस्तार उतार दी और उनके धर्म की बेअदबी की। हजारा सिंह ने बताया कि वहां खड़े सभी लोग यह देखते रहे। एक युवक ने उसको हौसला दिया और वह युवक वहां से धमकियां देते हुए चला गया। उक्त सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हजारा सिंह ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए। जिसके लिए उसने पुलिस के पास शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed