{"_id":"6532dd49063e75ad64019e07","slug":"the-yellow-claws-of-the-police-opened-fire-on-the-house-built-with-drug-money-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-5762-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नशे की कमाई से बनाए घर पर चला पुलिस का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नशे की कमाई से बनाए घर पर चला पुलिस का पीला पंजा
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस ने नशे की कमाई से संपत्ति बनाने वाले खड़ग मंगोली निवासी आरोपी सज्जन साजन उर्फ सागर उर्फ गग्गा के घर को जेसीबी से तोड़ दिया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी व एचएसवीपी के अधिकारी मौजूद थे। हरियाणा के डीजीपी के आदेशों पर प्रदेशभर को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष हरियाणा उदय मुहिम चलाई गई है।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस बल खड़ग मंगोली पहुुंची। इसके बाद आरोपी सज्जन साजन उर्फ सागर उर्फ गग्गा की ओर से नशा तस्करी से बनाई संपत्ति को पुलिस ने जेसीबी से महज कुछ मिनटों में तोड़ दिया और वहां पर गड्ढा खोद दिया। आरोपी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके मकान बना रखा था। आरोपी वहीं से नशा तस्करी का धंधा करता था। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। मौके पर एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज, सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच इंचार्ज मोहिंद्र सिंह मौजूद रहे।
नशा तस्करी को रोकने के लिए बनाईं टीमें
एसीपी क्राइम के अगुवाई में चार टीमें नशे की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। टीमों की ओर से नशा करने वालों का अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। नशा तस्करी में पकड़े गए आरोपी जो बेल पर बाहर आए उन्हें सख्त हिदायत दी जा रही है। नशे का कारोबार करने वाले लोगों व उनकी संपत्ति को चिह्नित किया जा चुका है। पुलिस उन पर लगातार नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
11 अक्तूबर को भी नशा तस्कर के घर को तोड़ा गया
11 अक्तूबर को नशा तस्कर रिंकू खड़क मंगोली निवासी के घर को तोड़ा गया था। पुलिस ने चारों तरफ से रिंकू का घर घेर लिया ताकि किसी भी तरह का कोई हंगामा मौके पर नहीं हो। 15 मिनट में जेसीबी की मदद से पौने दो मरले में बना रिंकू का घर तोड़कर वहां पर खुदाई कर दी गई थी।