फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The work of cleaning and drainage of water in SC colony of Ramgarh will be completed by April

Panchkula News: रामगढ़ की एससी बस्ती में सफाई-पानी की निकासी का कार्य अप्रैल तक होगा पूरा

Wed, 22 Jan 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The work of cleaning and drainage of water in SC colony of Ramgarh will be completed by April
कष्ट निवारण समिति की बैठक में समस्याएं सुनते मंत्री। संवाद 
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंगलवार को 13 मामलों का समाधान किया गया। दो मामलों की जांच कर अगली मीटिंग में उसको शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल ने किया। बैठक में बताया गया कि गांव रामगढ़ स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में सफाई और पानी की निकासी का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। पानी की निकासी के लिए 35 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। समस्या का अप्रैल माह तक समाधान कर दिया जाएगा। राजस्व मंत्री ने नगर निगम के आयुक्त को व्यक्तिगत स्तर पर इस कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आगे की बैठकों में सभी अधिकारी अपनी तैयारियों के साथ आएं। जिन शिकायतों के मामले न्यायालय में चल रहे हों, उन्हें कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल न किया जाए। उन्होंने आमजन को आह्वान किया कि वे अपनी शिकायतों का समाधान शिविरों में रखकर निपटान करवाएं। कष्ट निवारण की बैठक में बेवजह की शिकायतों को रखकर सरकार और जनता का समय नष्ट न करें। उन्होंने कहा कि अब जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हर माह आयोजित की जाएगी और उसमें सही मामलों को रखकर निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

फर्जी तरीके से इंतकाल और रजिस्ट्री की जांच करें
राजस्व मंत्री ने गांव जोधपुर की जमीन के फर्जी तरीके से इंतकाल और रजिस्ट्री करवाने को लेकर आई शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त को मामले की विस्तार से जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल माह में पूरा किया जाएगा सीढ़ी बनाने का काम
एक अन्य शिकायत में सेक्टर-19 के फ्लाईओवर के साथ सीढि़यां बनाने का काम भी अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। राजस्व मंत्री ने कहा कि गांव राउवाला व जट्टवाला में पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए ट्यूबवेल लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को जमीन की तलाश कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रायतन क्षेत्र के 80 गांवों में बिजली सप्लाई में सुधार करने के लिए बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए कि लोगों की संतुष्टि करवाकर उपायुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश
कष्ट निवारण समिति की बैठक में गांव धामसू में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जून माह तक पेयजल की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायत में गांव भैरों की सैर में अवैध कब्जे की ड्रोन से पैमाइश कर समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए तहसीलदार इसकी पैमाइश सुनिश्चित करे और अगली बैठक में सूचनार्थ रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed