फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The woman who had gone to the Neeku ward at night to feed her baby was found injured behind the emergency ward in the morning, her leg fractured

Panchkula News: रात में नीकू वार्ड में बच्ची को दूध पिलाने गई महिला सुबह इमरजेंसी वार्ड के पीछे घायल मिली, पैर में हुआ फ्रैक्चर

Sat, 06 Apr 2024 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
The woman who had gone to the Neeku ward at night to feed her baby was found injured behind the emergency ward in the morning, her leg fractured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के पीछे शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में एक महिला मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह जैसे ही सुरक्षा गार्ड ने महिला को नीचे गिरे देखा तो तुरंत महिला को स्ट्रेचर पर रखकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचा। इसके बाद महिला को लेबर रूम में उपचार के लिए भेज दिया गया। महिला के पैर में फ्रैक्चर है। वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। अस्पताल के कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगे हैं। महिला रात को अपने वार्ड से बच्ची को दूध पिलाने नीकू वार्ड में गई थी।
परिजनों ने बताया कि वे पंचकूला निवासी हैं। महिला ने 1 अप्रैल को सिजेरियन से बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद बच्ची को नीकू वार्ड में उपचार के लिए जबकि महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। उसके परिजन भी साथ में थे। वीरवार रात को करीब 12 बजे बच्ची को दूध पिलाने के लिए नीकू वार्ड गई थी। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे तक उनकी महिला से फोन पर बात हो रही थी। दोबारा जब उन्होंने फोन किया तो महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया। उसके बाद वे उसकी तलाश में नीकू वार्ड में पहुंचे। जहां उन्हें बताया गया कि महिला तो चली गई है।
विज्ञापन

सुबह करीब 8 बजे संदिग्ध अवस्था में मिली महिला
उसके परिजन पूरे अस्पताल में ढूंढ रहे थे। सुबह करीब 8 बजे महिला को सिक्योरिटी गार्ड ने इमरजेंसी वार्ड के पीछे संदिग्ध अवस्था में देखा। महिला से पूछताछ की भी गई, लेकिन वह कुछ भी बोलने की अवस्था में नहीं थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए लेबर रूम में भर्ती किया गया। महिला के परिजन भी वार्ड में पहुंचे। सूचना मिलते ही सीनियर डॉक्टर भी लेबर रूम पहुंचे। महिला का मेडिकल किया गया और मनोचिकित्सक को भी बुलाया गया है। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला का फोन और चप्पल नीकू वार्ड में मिला है। अस्पताल से सेक्टर-6 पुलिस चौकी को सूचना दी गई है। अस्पताल कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला रात को नीकू वार्ड में बच्ची को दूध पिलाने गई थी। इस बारे में उसने लिखकर स्टाफ को दिया था। इस मामले की जांच के लिए कमेेटी गठित कर दी है। रात में डयूटी पर जो कर्मचारी तैनात थे, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। -उमेश मोदी, पीएमओ नागरिक अस्पताल




अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि महिला इमरजेंसी वार्ड के पीछे कैसे पहुंची। अभी महिला के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा। -कमलजीत सिंह, सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed