फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Home Guard jawan swallowed poison in Panchkula

पंचकूला: लाल बत्ती तोड़ने पर होमगार्ड ने महिला आईएएस की गाड़ी रोकी, डीसीपी ने किया लाइन हाजिर, आहत होकर जहर खाया

Fri, 30 Jul 2021 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Jul 2021 02:09 AM IST
सार

हरियाणा के पंचकूला में एक होमगार्ड जवान ने जहर निगल लिया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाल बत्ती तोड़ने पर महिला आईएएस की गाड़ी रोकने को लेकर होमगार्ड जवान को लाइन जाहिर कर दिया गया था। इससे आहत होकर 12 दिन बाद होमगार्ड जवान ने जहर निगला। इस दौरान एक वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन
Home Guard jawan swallowed poison in Panchkula
सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान होमगार्ड पीयूष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लाल बत्ती तोड़ने पर महिला आईएएस अधिकारी की गाड़ी रोकने पर लाइन हाजिर करने से आहत होमगार्ड ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड ने पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा पर आत्महत्या के लिए उकसाने और गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, शाम को छह बजे पुलिस ने महिला अधिकारी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल 17 जुलाई को माजरी चौक पर एक गाड़ी ने लाल बत्ती तोड़ दी। यह देख वहां तैनात होमगार्ड पीयूष कुमार ने गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में से भड़कते हुए उतरी महिला ने खुद को उत्तराखंड में बतौर आईएएस तैनात होने की धौंस देते हुए होमगार्ड से मोबाइल छीनने की कोशिश की। साथ ही उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, उसने उच्च अधिकारियों को मौके से ही फोन भी कर दिया। इसके आधे घंटे के भीतर ही होमगार्ड पीयूष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। बिना जांच की गई कार्रवाई से आहत होकर होमगार्ड ने गुरुवार को 12 बजे यह आत्मघाती कदम उठाया।

पीयूष ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने डीसीपी मोहित हांडा पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही उसने कहा कि यदि उसे किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए महिला अधिकारी जिम्मेदार होंगी।

पीयूष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने एसीपी विजय नेहरा को मामले की जांच के लिए निर्देश दे दिए हैं। मामले में डीसीपी मोहित हांडा का पक्ष जानने के लिए उनसे फोन और व्हाट्सएप पर संदेश के जरिए संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।

वीडियो में क्या कहा होमगार्ड ने
2 मिनट के वीडियो में होमगार्ड पीयूष कुमार ने आरोप लगाया कि पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने मेरी कोई सुनवाई नहीं की। मुझे थाने से फोन करवाकर होमगार्ड की सर्विस से बर्खास्त करने की धमकी भी दी जा रही है। उनके बेटे का जन्मदिन 31 जुलाई को है। इस तरह की एकतरफा कार्रवाई से मैं तनाव में आ गया हूं। मेरी छवि धूमिल हुई है। इस कार्रवाई से मैं तनाव में हूं। क्या ईमानदारी से ड्यूटी करने का यही नतीजा है। क्या कसूर था मेरा। क्या ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को जाने देता। यह ठीक नहीं हुआ।

मामले ने तूल पकड़ा तो महिला अधिकारी पर भी केस दर्ज

होमगार्ड के जहरीला पदार्थ खाने के मामले ने जब तूल पकड़ा तो शाम को छह बजे पुलिस ने महिला अधिकारी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई होमगार्ड से बदसलूकी के वीडियो के आधार पर की गई है। सेक्टर पांच थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अधिकारी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर होमगार्ड की ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। पीयूष के बयान आधार पर केस दर्ज किया है। वीडियो, फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

पंचकूला डीसीपी पर होमगार्ड की ओर से आरोप लगाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल साइट्स पर वीडियो देखने के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ सिंह, पुलिस आयुक्त, पंचकूला पुलिस

 

होमगार्ड को प्रताड़ित किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस तरह की घटना चिंतनीय है। पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनिल विज, गृहमंत्री, हरियाणा सरकार


12 दिन तक सुनवाई नहीं हुई तो पीयूष ने खाया जहर
पीयूष ने बताया कि वह अपने खिलाफ हुई गलत कार्रवाई के खिलाफ अफसरों के दफ्तरों में चक्कर काटता रहा। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि थाने में भी जाकर अपनी व्यथा बताई। उसके पास कोई और चारा नहीं बचा तो यह कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed