{"_id":"6000a8f48ebc3e2e53620a1e","slug":"the-unattended-animals-will-get-rid-of-the-corporation-will-supply-the-unclaimed-animals-to-the-cowshed-pkl-office-news-pkl4006836183","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगमलावारिस पशुओं से मिलेगी निजात, निगम लावारिस पशुओं को पहुंचाएगा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगमलावारिस पशुओं से मिलेगी निजात, निगम लावारिस पशुओं को पहुंचाएगा गोशाला
विज्ञापन
पंचकूला। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। बहुत जल्द उन्हें लावारिस पशुओं की समस्या से निजात मिल जाएगी। भाजपा ने निकाय चुनाव के संकल्प पत्र में किए वायदे को पूरा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने वीरवार को मकर संक्रांति पर गांव सुखदर्शनपुर में नवनिर्मित गोशाला का हवन के साथ उद्घाटन किया। अब नगर निगम सड़कों पर घूमने वाले लावारिस पशुओं को अभियान चलाकर गोशाला पहुंचाएगा। यह प्रोजेक्ट कई सालों से लंबित था, जिसे हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पूरा करवाया। वहीं, भाजपा ने निकाय चुनाव के संकल्प पत्र में भी इसे पूरा करने का वादा किया था।
सड़क हादसों में आएगी कमी
सुखदर्शनपुर गोशाला के शुभारंभ होने से सड़क हादसों में काफी कमी आएगी। अभी अधिकांश सड़क हादसे लावारिस पशुओं के चलते हो रहे थे। करीब दो साल के अंदर पांच से सात लोगों की जान पशुओं के चलते जा चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा सड़क हादसे हो चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। हादसों के चलते शहरवासी लगातार लावारिस पशुओं से मुक्ति दिलाने की मांग कर रहे थे। सुखदर्शनपुर गोशाला का शिलान्यास पूर्व निकाय मंत्री ने किया था, लेकिन ठेकेदार की शिकायत होने के कारण कार्य अधर में लटक गया था। अब इसके अधूरे कार्य को माधव गोधाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने पूरा किया है। ट्रस्ट ही गोशाला का संचालन करेगी।
सुखदर्शनपुर में ही बन रहा कैनल हाउस
शहरवासियों को आवारा कुत्तों की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए गांव सुखदर्शनपुर में ही करोड़ों की लागत से कैनल हाउस का निर्माण हो रहा है। हाउस का निर्माण कार्य करीब 80 फीसद पूरा हो चुका है। 20 फीसद बाकी कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देश जारी किए गए हैं। यहां पर करीब साढ़े आठ सौ कुत्तों को रखा जाएगा। इसके अलावा शहरवासी किसी कार्य से बाहर जाते हैं तो वह भी अपने कुत्ते को यहां शुल्क जमा करवाकर रख सकेंगे। यहां पर डॉक्टरों की पूरी टीम रहेगी, कुत्तों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
मिट्टी की सड़क में फंसी कार
सुखदर्शनपुर गोशाला को जाने वाली सड़क नगर निगम के अधिकारियों ने मिट्टी से बनाई है। यहां वीरवार को एक कार फंस गई। चालक और कार में सवार लोगों ने कार को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। ऐसे में सवार लोग कार को मिट्टी में फंसी ही छोड़कर कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। मिट्टी में फंसी कार को देखकर लोगों का कहना था कि जब कार यहां से नहीं निकल सकती तो निगम लावारिस पशुओं को डीसीएम में डालकर कैसे गोशाला तक पहुंचाएगा।