{"_id":"68dd8f7e54f3ff78e206f527","slug":"the-traffic-police-have-issued-an-advisory-regarding-the-fair-and-ravana-dahan-program-to-be-held-at-the-shalimar-ground-in-sector-5-on-the-occasion-of-dussehra-panchkula-news-c-87-1-pan1009-127700-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दशहरा पर्व पर सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में होने वाले मेले और रावण दहन कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दशहरा पर्व पर सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में होने वाले मेले और रावण दहन कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
पंचकूला। दशहरा पर्व पर 2 अक्तूबर को सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित होने वाले मेले और रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह के अनुसार दशहरा कार्यक्रम के दौरान भीड़ के चलते वाहन चालक मेजर संदीप सांखला चौक से गीता गोपाल चौक तक का मार्ग इस्तेमाल करने से बचें। वहीं, चंडीगढ़ आने-जाने वाले वाहन चालक टैंक चौक मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य पर पहुंचें। पंचकूला की ओर आने वाले वाहन चालक तवा चौक वाले रास्ते का प्रयोग करें। इसके अलावा गीता गोपाल चौक से सेक्टर- 8/9 की लाइटों तक स्लिप रोड केवल पैदल यात्रियों के लिए खुला रहेगा। वाहन चालक इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसी प्रकार राजहंस सिनेमा कट से नाइट फूड मार्केट होते हुए सेक्टर-6 सिविल अस्पताल तक का रास्ता आमजन के लिए बंद रहेगा।
ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था
दशहरा मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सेक्टर- 8, 9, 10 के शोरूम की पार्किंग और सेक्टर-5 के धरनास्थल पर की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सहयोग करते हुए केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें।
विज्ञापन
ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था
दशहरा मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सेक्टर- 8, 9, 10 के शोरूम की पार्किंग और सेक्टर-5 के धरनास्थल पर की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सहयोग करते हुए केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें।
विज्ञापन