फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The thrill of jet-skiing at Tikkar Taal; tourist spot bustling with visitors.

Panchkula News: टिक्करताल में जेट स्की का रोमांच, सैलानियों से गुलजार हुआ पर्यटन स्थल

Sun, 07 Jun 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The thrill of jet-skiing at Tikkar Taal; tourist spot bustling with visitors.
समर वेकेशन के पहले शनिवार उमड़ी भीड़, जेट स्की पर बैठते ही खिल उठे पर्यटकों के चेहरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। समर वेकेशन शुरू होते ही मोरनी के पर्यटन स्थल टिक्करताल में पर्यटकों की रौनक बढ़ने लगी है। शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों ने झील में जेट स्की की रोमांचक सवारी का आनंद लिया। जेट स्की पर बैठते ही पर्यटकों के चेहरे उत्साह से खिल उठे और यह गतिविधि उनके आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही।
टिक्करताल पहुंचने वाले युवा पर्यटकों में जेट स्की को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। पानी की सतह पर तेज रफ्तार से दौड़ती जेट स्की ने सैलानियों को रोमांच से भर दिया। कई पर्यटकों ने इसे अपनी यात्रा का सबसे यादगार अनुभव बताया।
विज्ञापन

जेट स्की संचालक सूरजभान ने बताया कि युवाओं में जेट स्की का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। हालांकि कुछ उम्रदराज पर्यटक भी इसका आनंद लेते हैं, लेकिन उनके बीच सोफा राइड अधिक लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षित और आनंददायक अनुभव उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जेट स्की का संचालन किया जाता है। सैलानियों को लाइफ जैकेट पहनाने के बाद ही झील में सवारी करवाई जाती है, जिससे वे पूरी तरह सुरक्षित रहते हुए रोमांच का आनंद ले सकें।

पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। ऐसे में जेट स्की सहित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां टिक्करताल आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed