फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The threat to young people living illegally in America has increased, and deportations will accelerate.

Panchkula News: अमेरिका में अवैध रूप से बसे युवाओं पर खतरा बढ़ा, डिपोर्ट करने में आएगी तेजी

Mon, 27 Oct 2025 09:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
The threat to young people living illegally in America has increased, and deportations will accelerate.
सुरिंदर पाल
विज्ञापन

जालंधर। अमेरिका में अवैध रूप से घुसे युवाओं पर खतरा मंडरा रहा है। लगभग 7,25,000 भारतीय अप्रवासी हैं, जो रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं।भारतीय समुदाय मैक्सिको और साल्वाडोर के बाद अमेरिका में तीसरा सबसे बड़ा अप्रवासी समूह है। इनमें सबसे अधिक संख्या पंजाब व हरियाणा के युवाओं की है।
आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में भारत के करीब 7 लाख से ज्यादा लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। इनमें से कई लोगों को अब जबरन भारत भेजा जा रहा है। इनके पास अमेरिका में रहने के लिए किसी भी तरह के वैध दस्तावेज नहीं हैं। अमेरिका इमिग्रेशन एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों निर्वासन तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन


अमेरिका के रहने वाले जसप्रीत सिंह के मुताबिक खुफिया जानकारी के बाद पुलिस इलाके में दबिश देकर ऐसे लोगों को पकड़ती है जो बिना वैध कागज के अमेरिका में रह रहे हैं। इन्हें पहले डिटेंशन सेंटर में भेजा जाता है, इसके बाद इन्हें अपनी नागरिकता या फिर वैधता प्रमाणित करने का वक्त दिया जाता है। ऐसा न कर पाने वालों को कोर्ट डिपोर्ट करने का आदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका में अवैध रूप से बसे पंजाबियों में खासी दहशत है। हाल ही में 21 वर्षीय भारतीय शख्स पर दक्षिणी कैलिफोर्निया में बिना ट्रक रोके भीषण दुर्घटना करने का आरोप है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जसनप्रीत सिंह नाम के इस व्यक्ति को सैन बर्नार्डिनो काउंटी के फ्रीवे में ट्रक को गाड़ियों पर चढ़ाने के बाद गिरफ्तार किया है। हादसे के समय यह नशे की हालत में था। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों के मामले में सख्त हैं, ऐसे में इस घटना से अमेरिका में नया बवाल मचा हुआ है। अमेरिका में हाल ही में सिख ट्रक ड्राइवरों से जुड़े 2 सड़क हादसों के बाद उन्हें जारी किए ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ड्राइवर गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए थे। भारत से अमेरिका गए 1 लाख से ज्यादा प्रवासी ट्रक ड्राइवर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

इन घटनाओं के बाद अमेरिकी परिवहन विभाग की ओर से की गई एक व्यापक संघीय ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कई राज्यों में ट्रक ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में भारी अनियमितताएं हुई हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि कई राज्यों ने संघीय मानकों की अनदेखी करते हुए ऐसे लोगों को भी लाइसेंस दे दिए जिनके पास न तो वैध इमिग्रेशन दस्तावेज थे और न ही आवश्यक अंग्रेजी दक्षता। इमिग्रेशन एक्सपर्ट परमप्रीत सिंह का कहना है कि आने वाला वक्त काफी संवेदनशील है। अमेरिका में उन पंजाबी युवाओं के खिलाफ माहौल काफी गर्माया हुआ है जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं और वहां की सरकार दबाव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed