फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The third phase of vaccination will start in Haryana from today

हरियाणा में आज से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होगा

Mon, 01 Mar 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
The third phase of vaccination will start in Haryana from today
चंडीगढ़। हरियाणा में 1 मार्च (सोमवार) से कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। तीसरे चरण में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगाया जाएगा, जबकि बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध 382 निजी अस्पतालों में यह 250 रुपये में लगवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैद है और यह टीका कोरोना से सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करती है। इसके प्रसार को रोकने में मदद करती है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि इस चरण में दो तरह के लाभार्थियों को टीके लगाए जाएंगे। पहले वे हैं जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और दूसरी तरह के लाभार्थियों में 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग हैं। गंभीर बीमार लोगों को टीका लगवाने के लिए सरकारी या पंजीकृत निजी चिकित्सक से बीमारी के संबंध में एक प्रमाण-पत्र लेना होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के निदेशक प्रभजोत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना या राज्य सरकार की बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध 382 निजी अस्पतालों की सूची कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है। पंजीकरण के दौरान लाभार्थी टीकाकरण केंद्र का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरोड़ा ने बताया कि लाभार्थी सरकार द्वारा संचालित किसी भी कोविड वैक्सीन केंद्र पर जाकर मुफ्त में वैक्सीन लगवा सकते हैं या फिर वे कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु एप पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। टीके के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर लाभार्थी तिथि, समय और टीकाकरण केंद्र का उल्लेख कर सकता है। फिर वर्णित तिथि को वहां जा सकता है। लाभार्थी को गंभीर बीमारी के पंजीकरण के साथ-साथ फोटो पहचान-पत्र/आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी एक प्रमाण अपने साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed