{"_id":"68c9618a81ecae512b054c12","slug":"the-thieves-broke-the-lock-and-stole-jewelry-and-lcd-worth-lakhs-panchkula-news-c-87-1-pan1011-126977-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ताला तोड़ चोर ले उड़े लाखों के गहने और एलसीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ताला तोड़ चोर ले उड़े लाखों के गहने और एलसीडी
Tue, 16 Sep 2025 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर के गांव कौना में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात, नकदी और एक एलसीडी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद घर में हर तरफ सामान बिखरा पड़ा मिला। घटना की सूचना पर मढावाला पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है।
पीड़ित तरसेम लाल ने बताया कि वह 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे परिवार समेत सो गए थे। सुबह करीब 6 बजे जब उनकी पत्नी की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि एक कमरे की खिड़की की लोहे की ग्रिल टूटी हुई थी और अलमारी खुली पड़ी थी। चोरी हुए सामान में एक सोने का हार, दो अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी का जुड़ा पिन, दो जोड़ी पाजेब, दो चांदी के कड़े और करीब 3,500 नकदी शामिल है। चोर घर से एलसीडी भी ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।