फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The thief was stealing continuously for three days, he was caught on the fourth night

Panchkula News: तीन दिन से लगातार चोरी कर रहा था, चौथी रात काे पकड़ा गया चोर

Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The thief was stealing continuously for three days, he was caught on the fourth night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। चोरों ने इलाके के प्रमुख ट्रांसपोर्ट कारोबारी मनीष नागपाल नन्नू के गली नंबर 10 लास्ट चौक पर स्थित सूने मकान में लगातार तीन दिनों तक धावा बोलते हुए वहां से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया, लेकिन सोमवार देर रात जब वह फिर से चोरी करने की नीयत से मकान में घुसे तो मकान मालिक ने उसे काबू कर लिया।

मकान मालिक नन्नू नागपाल पिछले काफी समय चंडीगढ़ में ही रह रहे हैं और वह करीब 10 दिनों बाद सोमवार ही घर लौटे थे और देखा कि उनके घर में काफी सामान गायब था और अधिकतर सामान क्षतिग्रस्त भी था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने वहां का जायजा लिया। साेमवार रात नन्नू नागपाल अपने मकान में सोए हुए थे तो देर रात फिर से एक चोर मकान में घुसा लेकिन आहट होने पर उसे मकान मालिक ने अपने कर्मचारियों की मदद से काबू कर लिया। पकड़े गए चोर ने बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों सहित मिलकर तीन रातें लगातार यहां पर चोरी करता रहा और यहां से चुराया गया सामान मोहल्ले के ही कबाड़ियों को बेच दिया। घटना के कारण नन्नू नागपाल को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने चोर को पकड़ने के बाद इसकी सूचना सिटी वन की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को काबू कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed