फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The tallest effigy of Ravana will be burnt in Panchkula in the Tricity

Chandigarh: ट्राइसिटी में यहां जलेगा रावण का सबसे ऊंचा पुतला, 18 लाख रुपये की लागत से हो रहा तैयार

Mon, 29 Sep 2025 01:32 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई पंचकूला
एएनआई पंचकूला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 01:32 PM IST
सार

ट्राइसिटी में पंचकूला में सबसे ऊंचा 180 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसके साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण के 100-100 फीट ऊंचे पुतले भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन
The tallest effigy of Ravana will be burnt in Panchkula in the Tricity
निर्माणाधीन रावण का पुतला - फोटो : ANI

विस्तार

पंचकूला में इस बार दशहरा उत्सव ऐतिहासिक होने वाला है। ट्राइसिटी में पंचकूला में सबसे ऊंचा 180 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसके साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण के 100-100 फीट ऊंचे पुतले भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन


पुतला निर्माता उस्मान मुहम्मद कुरैशी ने बताया  यह रावण का पुतला 180 फीट ऊंचा है, जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 100 फीट ऊंचे हैं। मैंने पहली बार इस प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट लिया है। मेरे परिवार के 8 लोग और 8 अन्य सहायक इस काम में जुटे हैं। इन पुतलों को बनाने में करीब 4500 बांस का उपयोग किया गया है और दो लाख रुपये की लागत वाला कपड़ा इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन


180 फीट ऊंचे रावण के पुतले की कुल लागत 18 लाख रुपये है। बता दें की पंचकूला में शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट दशहरा कमेटी और आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से संयुक्त तौर पर दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। लगभग एक दशक बाद शालीमार ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का एक साथ दहन किया जाएगा। पिछले कुछ साल से इस ग्राउंड में केवल रावण के पुतले का ही दहन किया जा रहा था क्योंकि वह उत्तर भारत का सबसे ऊंचा रावण का पुतला होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed