{"_id":"6987a07f85cbb9bc28004eed","slug":"the-states-sewer-lines-will-be-cleaned-before-the-rains-panchkula-news-c-16-1-knl1001-943447-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बारिशों से पहले प्रदेश की सीवर लाइन होंगी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बारिशों से पहले प्रदेश की सीवर लाइन होंगी साफ
विज्ञापन
चंडीगढ़। आगामी बारिशों के सीजन से पहले पंजाब के सभी जिलों में सीवर लाइन साफ करवाई जाएंगी। इसके लिए स्थानीय निकाय विभाग ने छह ठेकेदार के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। पिछले साल बाढ़ ने जहां अत्याधिक बारिश व नदियों के उफान के चलते बाढ़ की स्थिति झेली थी, वहीं शहरों में भी जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानियां हुई थीं।
इसकी बड़ी वजह यही थी कि शहरों के सीवर जाम हो गए थे और लंबे समय से इनकी सफाई भी नहीं हो पाई थी। इस बार सरकार ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देना चाहती। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि सभी जिलों में सीवर की सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं। यह सफाई सामान्य मशीनों के साथ-साथ सुपर सक्शन मशीनों से करवाई जाएगी। सीवर की गाद निकाल दी जाएगी ताकि जलभराव जैसे स्थिति न बनी।
लोग भी फोन पर ऑन डिमांड इन मशीनों को बुलाकर सीवर सिस्टम की सफाई करवा सकेंगे। ये काम बारिशों से पहले संपन्न हो जाए, इसके लिए सभी जिलों के अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है।