{"_id":"608f07dd8ebc3ed9b81a2e3b","slug":"the-state-will-soon-get-100-mt-oxygen-1250-new-oxygen-beds-will-start-panchkula-news-pkl4121922115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को जल्द मिलेगी 100 एमटी आक्सीजन, शुरू होंगे 1250 नए आक्सीजन बैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को जल्द मिलेगी 100 एमटी आक्सीजन, शुरू होंगे 1250 नए आक्सीजन बैड
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
प्रदेश को जल्द मिलेगी 100 एमटी आक्सीजन, शुरू होंगे 1250 नए आक्सीजन बैड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच राहत की बात ये है कि प्रदेश को एक-दो दिन में 100 एमटी टन ऑक्सीजन और मिल जाएगी। प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि बोकारो, जमशेदपुर से प्रदेश को 100 मीट्रिक टन गैस और उपलब्ध हो जाएगी। वहीं, मेडिकल कॉलेजों में 1250 नए ऑक्सीजन बेड शुरू किए जाएंगे। राहत की बात ये है कि अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 7 जिलों में आज जितने नए केस आये, लगभग उतने या उससे ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। इनमें पंचकूला, झज्जर, कैथल, जींद, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र और पलवल शामिल हैं।
करनाल में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन मोबाइल बैंक की सुविधा शुरू की गई है, जो जल्द ही अन्य जिलों में भी शुरू की जाएगी। 13 जिलों में स्थित 22 इंडस्ट्रीयल प्लांट्स से लिक्विड गैस को सिलेंडरों में भरकर सप्लाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि पहले प्रदेश का ऑक्सीजन कोटा 156 मीट्रिक टन था, जिसे बढ़ाकर 257 मीट्रिक टन कर दिया गया है। शनिवार को प्रदेश में कुल 144.75 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई।
पांचों प्लाटों में शुरू होगा उत्पादन
ऑक्सीजन बनाने के पीएसए तकनीक आधारित 6 प्लांट फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला और हिसार में बनकर तैयार हैं। इनमें से सोनीपत प्लांट से उत्पादन शुरू हो चुका है और आगामी 3 से 4 दिन में शेष पांचों प्लांटों से भी उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जल्द ही 1250 बैड और होंगे तैयार
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 1250 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही पीजीआई रोहतक में 1000 और फरीदाबाद में 200 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध होंगे। हिसार में 500 बेड और पानीपत रिफाइनरी में भी 500 बेड के अस्पताल जल्द स्थापित होंगे।
बढ़ रही है ठीक होने वाले मरीजों की संख्या
दिन ठीक हुए मरीज
19 अप्रैल 3663
20 अप्रैल 3367
21 अप्रैल 3928
22 अप्रैल 6512
23 अप्रैल 6334
24 अप्रैल 5104
25 अप्रैल 6057
26 अप्रैल 6211
27 अप्रैल 7184
28 अप्रैल 7618
29 अप्रैल 9535
30 अप्रैल 9348