{"_id":"6ac0110e33d8f43a7c05f3a6","slug":"the-stadium-erupted-with-excitement-over-masoom-sharmas-khatola-and-hundreds-of-court-cases-panchkula-news-c-87-1-pan1010-142152-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मासूम शर्मा के खटोला और सैकड़ों मुकदमों पर झूम उठा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मासूम शर्मा के खटोला और सैकड़ों मुकदमों पर झूम उठा स्टेडियम
विज्ञापन
पंचकूला। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में शुक्रवार रात हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की प्रस्तुति ने माहौल संगीतमय कर दिया। खचाखच भरे स्टेडियम में मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों और हूटिंग से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए।
मासूम शर्मा ने खटोला, यार नै रुपया नहीं जोड़या, डार्लिंग यार जोड़े सै, थारी जिंदगी कटै मौज में, मारी कटरी से और सैकड़ों मुकदमे जैसे गीत सुनाए। एक के बाद एक गीतों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह जताया।
लाइव प्रस्तुति को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में लोग मोबाइल फोन से उनकी वीडियो बनाते दिखाई दिए। स्टेडियम में चारों तरफ मोबाइल कैमरों की रोशनी नजर आई। हर गीत के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया और देर रात तक कार्यक्रम का माहौल बना रहा।