{"_id":"6ac01289f094a65c34017b4a","slug":"crops-arriving-at-the-mandi-will-not-be-turned-away-even-without-prior-registration-instructions-issued-to-release-incentive-payments-for-direct-sowing-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-142132-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजीकरण न होने पर भी मंडी पहुंची फसल नहीं लौटेगी, सीधी बिजाई की प्रोत्साहन राशि जारी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजीकरण न होने पर भी मंडी पहुंची फसल नहीं लौटेगी, सीधी बिजाई की प्रोत्साहन राशि जारी करने के निर्देश
विज्ञापन
बरवाला। हरियाणा के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को बरवाला अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर कई समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। कृषि मंत्री ने मंडी अधिकारियों से फसल पंजीकरण और सत्यापन की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत सत्यापन पूरा हो चुका है।
मंत्री ने निर्देश दिए कि यदि किसी किसान का पंजीकरण नहीं हुआ है और वह फसल लेकर मंडी पहुंचता है तो उसकी ट्रॉली वापस न भेजी जाए। एसडीएम से अनुमति लेकर उसकी फसल की खरीद की जाए। किसानों की सुविधा को देखते हुए पोर्टल शुक्रवार से तीन दिन के लिए खोला गया है।
गांव खटौली के किसान ब्रिजपाल ने बताया कि उसने सरकार की योजना के तहत धान की सीधी बिजाई की थी। इसके लिए 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलनी है, लेकिन अभी तक राशि जारी नहीं हुई। मंत्री ने संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर किसानों को राशि जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री ने मंडी में धान सुखा रहे किसानों और मजदूरों को कैंपर से ठंडा व स्वच्छ पानी पिलाकर कार्यस्थल पर पानी उपलब्ध कराने की मुहिम शुरू की। उन्होंने मंडी सचिव के प्रयास की सराहना की। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन देशराज पोसवाल, वाइस चेयरमैन अक्षय राणा, नायब तहसीलदार संजीव अत्री, मंडी सचिव दिनेश कुमार समेत किसान और आढ़ती मौजूद रहे।