Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The spectators were thrilled to see Tadka flying at a height of 70 feet

Panchkula News: 70 फीट ऊंचाई पर उड़ती ताड़का को देख दर्शक हुए रोमांचित

Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The spectators were thrilled to see Tadka flying at a height of 70 feet
पंचकूला। रामलीला युवा मंच सेक्टर-5 की ओर से आयोजित भव्य हाई-टेक रामलीला के तीसरे दिन भक्तिभाव और उत्साह से सराबोर रहा। दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र ताड़का वध रहा। 70 फीट ऊंचाई पर उड़ती ताड़का का रोमांचकारी दृश्य देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली। ताड़का का शानदार किरदार बलविंदर सिंह बिल्लू ने निभाया। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी और ऊंचाई से किए गए स्टंट से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा सुबाहु वध और मारीच का घायल होकर भागना तथा भावनात्मक अहिल्या उद्धार का दृश्य भी दर्शकों की आंखों को नम कर गया। ताड़कास वध के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


वहीं, कार्यक्रम का आगाज श्रीराम वंदना से हुआ। इसके बाद एक-एक कर रामकथा के महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ को मारीच और सुबाहु ने बाधित करने का प्रयास, दशरथ दरबार में ऋषि विश्वामित्र का आगमन, दशरथ, राम और गुरु वशिष्ठ का संवाद ने मंचन को और भी रोचक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed