फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The site will be allotted to the shopkeepers of Sector-9 street market today

Panchkula News: सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट के दुकानदारों को आज साइट होगी अलॉट

Fri, 06 Jan 2023 07:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
The site will be allotted to the shopkeepers of Sector-9 street market today
पंचकूला। शुक्रवार को सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट के दुकानदारों के पुनर्वास के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सेक्टर-6 एचएसवीपी के मुख्यालय में ड्रॉ के जरिए 116 दुकानदारों को साइट अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी एचएसवीपी के ईस्टेट अधिकारी गगनदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कुल 132 दुकानदारों को साइट अलॉट की जानी थी। इनमें से 15 लोगों के लाइसेंस रद्द हो गए हैं। आवंटन को लेकर प्रक्रिया चल रही है। एक पर कोर्ट केस चल रहा है इसलिए 16 दुकानदारों को अलॉटमेंट में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सैकड़ों परिवारों को छिन गया था रोजगार
दो सितंबर 2022 को पंचकूला सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में आग लगने से सारी दुकानें जलकर राख हो गई थीं। इस दौरान 148 दुकानें जली थीं। सैकड़ों परिवारों का रोजगार छिन गया था। अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत प्रभाव से पीड़ितों को मुआवजा देने की घोषणा की थी। इसके बाद नुकसान का आंकलन करने के बाद दुकानदारों को 25-25 हजार रुपये मुआवजा भी दिया गया था। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 41 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed