{"_id":"6a933b86dfe68ae8120ee415","slug":"the-shivling-adorned-in-various-forms-throughout-the-month-of-sawan-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140611-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पूरे सावन अलग-अलग स्वरूपों में सजे शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पूरे सावन अलग-अलग स्वरूपों में सजे शिवलिंग
विज्ञापन
समापन पर भोले बाबा की चौकी और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सावन माह में श्री काली माता मंदिर में पूरे महीने श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। मंदिर परिसर में शिव भक्तों ने चिकनी मिट्टी से तैयार शिवलिंग का प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही और महाकाल के जयकारों व भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
शिव भक्त राजीव बंसल, प्रवीण कांत, अमित जिंदल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर भवन के नवनिर्माण का कार्य चल रहा है। इसी वजह से इस बार चिकनी मिट्टी से शिवलिंग तैयार कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। सावन के दौरान शिवलिंग को महाकाल, भगवान गणेश, अघोरी, भोले की बारात, देवी, भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण समेत विभिन्न स्वरूपों में सजाया गया।
दूल्हे के रूप में सजे भोले बाबा
शुक्रवार रात सावन माह के समापन पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे और भोले बाबा की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवलिंग का दूल्हे के रूप में विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शिव विवाह का आयोजन हुआ। शिव विवाह के साथ ही पूरे सावन माह से चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का विधिवत समापन किया गया।