फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The second way of Sector-6 Civil Hospital parking has been closed for three years

Panchkula News: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की पार्किंग का दूसरा रास्ता तीन साल से बंद

Mon, 10 Mar 2025 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The second way of Sector-6 Civil Hospital parking has been closed for three years
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में बनाए गए मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल को जाने वाला दूसरा गेट तीन साल से बंद पड़ा है। अस्पताल का उद्घाटन नहीं होने के कारण यह गेट नहीं खोला जा रहा है। इस कारण यहां लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जाम भी लग रहा है। अस्पताल प्रशासन का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं हैं। अस्पताल की इमरजेंसी और चारपहिया व दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए एक ही रास्ता होने के कारण मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। वहीं मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की अंडरग्राउंड और सामने की पार्किंग भी बंद पड़ी है। अस्पताल प्रशासन अभी तक फायर विभाग से एनओसी तक नहीं ले पाया है। इसका फायदा पार्किंग के ठेकेदारों को हो रहा है। ठेकेदारों ने रस्सियां बांधकर अपने हिसाब से सीमाएं खड़ी कर दी हैं और धड़ल्ले से गाड़ियां खड़ी कराई जा रही हैं। रास्तों में अवैध रूप में वाहन खड़े कर पार्किंग के नाम पर लोगों से लाखों की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रोज पांच हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें इमरजेंसी, ओपीडी में आए मरीज और तीमारदार, डॉक्टर स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ सहित सभी लोग दोनों पार्किंगों में वाहन खड़ा करते हैं। दिन में वाहन इतने अधिक हो जाते हैं कि पार्किंग दोपहिया और चार पहिया वाहनों से भर जाती है। इसके बाद मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की बंद पार्किंग खोल दी जाती हैं। यहां भी रस्सी लगाकर एक सीमारेखा खींचकर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। जबकि इस अस्पताल का गेट उद्घाटन न होने के कारण बंद है। यहां भी अवैध वसूली का धंधा करीब एक साल से चल रहा है।
विज्ञापन


इलाज कराने आए लोगों को परेशानी
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए जोगिंदर सिंह ने बताया कि पार्किंग एरिया फुल हो जाता है। मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर ठेकेदार अवैध रूप से रुपये वसूल रहे हैं। वहीं रायपुररानी से साहिल राणा ने बताया कि गाड़ी खड़ी करने पर उनसे अवैध रूप से रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ---
अस्पताल में पार्किंग का ठेका मेरे पास है। अगर इस तरह की बात है तो कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि वह पार्किंग एरिया से बाहर कब्जा करके वाहन न खड़े करवाएं।

सुखदेव सिंह, पार्किंग ठेकेदार सेक्टर -6
कोट ---
पार्किंग ठेकेदार अपने निश्चित इलाके में ही वाहन खड़े करवाएं, इस बात को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मरीजों और तीमारदारों से अवैध रूप से रुपये न वसूले जाएं, इसके लिए रेट बोर्ड लगवा दिए गए हैं। अगर इस तरह की कोई शिकायत आएगी तो पार्किंग ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed