फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The SDM inspected drains and roads.

Panchkula News: एसडीएम ने नालों और सड़कों का किया निरीक्षण

Fri, 05 Jun 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The SDM inspected drains and roads.
मानसून से पहले एक्शन में प्रशासन, सेक्टर-19 अंडरपास पर लापरवाही मिलने पर नोटिस के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। वीरवार को एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर ड्रेनेज और बरसाती नालों की सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-19 अंडरपास पर ड्यूटी से नदारद मिले पंप ऑपरेटर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए गए।
सबडिविजनल रोड सेफ्टी एंड ड्रेनेज इंस्पेक्शन टास्कफोर्स के अधिकारियों के साथ एसडीएम ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने संबंधित विभागों को मानसून से पहले नालों और ड्रेनेज सिस्टम की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सेक्टर-19 अंडरपास पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का सीवरेज पंप ऑपरेटर ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अंडरपास के पास संपवेल बनाकर अतिरिक्त मोटर लगाने को कहा, ताकि बारिश के दौरान पानी जमा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह चोक मिली ड्रेनेज व्यवस्था
एसडीएम ने सेक्टर-14, राजीव कॉलोनी, बैल कंपनी के सामने स्थित मुख्य नाले और मनसा देवी ड्रेनेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर ड्रेनेज और रोड गलियां चोक मिलीं। उन्होंने एचएसवीपी, नगर निगम और पीएमडीए अधिकारियों को मौके पर ही सफाई कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।


पैदल मार्ग दुरुस्त करने के आदेश
एसडीएम ने अधिकारियों को फुटपाथों और पैदल मार्गों की मरम्मत तथा सफाई कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed