फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The ruling BJP-JJP is repeatedly lathi-charging the farmers

नेता बोले-सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा किसानों पर बार-बार करवा रही लाठीचार्ज

Mon, 21 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The ruling BJP-JJP is repeatedly lathi-charging the farmers
पंचकूला। किसानों पर मोरनी में पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज की कांग्रेस, आप और इनेलो ने कड़े शब्दों में निंदा की है। वहीं, किसान नेता तेजिंदर को थप्पड़ मारने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विपक्षी दल के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा किसानों पर बार-बार लाठीचार्ज करवा रही है। किसानों के आशीर्वाद से सरकार सत्ता का सुख भोग रही है। किसान अपने हक की मांग को लेकर सात माह से सड़कों पर है, लेकिन सरकार के पास बात करने के लिए समय नहीं है। रविवार को मोरनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोष प्रदर्शन करने वाले किसानों के साथ जिस तरह की पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है वह निंदनीय है।
विज्ञापन

भाजपा-जजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है : प्रदीप चौधरी
कालका के विधायक प्रदीप चौधरी ने सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है। यदि कोई अपने हक के लिए आवाज बुलंद करता है तो उसे पुलिस बल के दम पर कुचलने के काम करती है। ऐसा आज पंचकूला में किसानों के साथ हुआ है। यह गैरकानूनी और अमानवीय है, जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पुलिस बल का किसानों पर बार-बार प्रयोग किया जा रहा है। जबकि सात महीने से ज्यादा वक्त बीत गया कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का विरोध करने पर किसानों पर पुलिस कार्रवाई हुई, जिसमें कई किसानों को चोट आई है। यहां तक किसानों ने बताया कि कई किसान घायल हैं। उनके ऊपर सिविल वर्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने गाली-गलौच की है।
विज्ञापन

किसानों पर लाठीचार्ज असहनीय : विजय बंसल
मोरनी में पैराग्लाइडिंग व अन्य राइड्स का लोकार्पण करने आए सीएम मनोहर लाल सत्ता के नशे में चूर होकर इलाके के संघर्षशील किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करवाकर रहे हैं। यह आरोप हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य सरकार में चेयरमैन रह चुके एडवोकेट विजय बंसल ने लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व सिविल वर्दी में ही पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठियां मारी गई हैं, जबकि एक ट्रैक्टर को भी खत्म करने का काम किया गया है। वहीं किसान नेता भीम सिंह को भी काफी चोट आई हैं। अब भाजपा-जजपा सरकार किसानों के आंदोलन को कमजोर करने की नजर से हथकंडे अपनाने का कार्य कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि ब्लॉक पिंजौर के किसानों ने भाजपा के मंत्रियों या प्रतिनिधियों का विरोध किया हो, लेकिन अब मामले दर्ज कर किसानों को दबाने का काम करना निंदनीय है। ऐसे मामले दर्ज करने से न केवल किसानों का मनोबल बढ़ेगा, वहीं भाजपा जजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा भी जनता के समक्ष उजागर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 साल के इतिहास में सबसे जन विरोधी सरकार : चंद्रमोहन
प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने किसानों पर पुलिस बल के प्रयोग की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मोरनी में मुख्यमंत्री मनोहरलाल का कार्यक्रम पूर्व घोषित था, लेकिन शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज निंदनीय है। मनोहर सरकार 54 साल के इतिहास में सबसे जन विरोधी सरकार है। किसान सरकार की दमनकारी नीतियों के सामने नहीं झुकेंगे और मुंह तोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मोरनी में आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई किसानों को चोट आई है। भाजपा-जजपा सरकार पौने सात माह से चल रहे किसानों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए दमनकारी हथकंडे अपनाने का घिनौना प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed