फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road from Peermuchalla to Ghaggar crossing sectors will be easier, the route will be reduced by two kilometers

Panchkula News: पीरमुछल्ला से घग्गर पार के सेक्टरों की राह होगी आसान, दाे किमी कम होगा रास्ता

Fri, 06 Dec 2024 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
The road from Peermuchalla to Ghaggar crossing sectors will be easier, the route will be reduced by two kilometers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पीरमुछल्ला से घग्गर पार सेक्टरों की राह एक जनवरी से आसान हो जाएगी। सेक्टर-24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर-20/21 की विभाजित सड़क तक 50 करोड़ की लागत से घग्गर नदी पर बनने वाले पुल का काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पूरा कर लिया है। अभी पुल पर सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम चल रहा है। जिसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इस पुल के शुरू के बाद चार से सात किलोमीटर का सफर कम होगा।
वैसे तो सेक्टर-24 से 28 और 20 के बीच की दूरी मात्र एक किलोमीटर से भी कम है, लेकिन रास्ते में घग्गर नदी पर पुल न होने से सेक्टर-3/21 के पुल से गुजरकर जाना पड़ता है। ऐसे में सेक्टर-24 से 28 के निवासियों को चार से सात किलोमीटर की दूरी अतिरिक्त तय करनी पड़ती है। जैसे ही सेक्टर-24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर-20/21 की विभाजित सड़क तक घग्गर नदी पर पुल शुरू हो जाएगा तो यह फासला मात्र एक से तीन किलोमीटर रह जाएगा। दूसरे राज्यों के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन




जमीन न मिलने पर ढाई साल का अधिक समय लगा
जमीन न मिलने के कारण काम पूरा होने में निर्धारित से ढाई साल का ज्यादा समय लगा है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद हजारों वाहन चालकों को रोज फायदा पहुंचेगा। घग्गर नदी पर सेक्टर- 24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर-20/21 तक पुल बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई थी। पुल की लंबाई 360 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर रहेगी। इसमें एक मीटर जगह पैदल और साइकिल पर चलने वालों के लिए रखी गई है। बाइक और गाड़ियों के लिए पुल पर 15 मीटर जगह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहाली एयरपोर्ट और पीआर-7 से कनेक्ट होगा नया पुल
यह पुल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ को कनेक्ट करने वाले रिंग रोड पीआर-7 का ही हिस्सा है। पुल बनने के बाद घग्गर पार रहने वाले हजारों लोगों को जीरकपुर, राजपुरा, पटियाला, मोहाली एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी। पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे से भी पीआर-7 की कनेक्टिविटी हो जाएगी। हिमाचल और यूपी से आने वाले वाहन चालकों को भी काफी सुविधा होगी।




घग्गर नदी पर पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अभी सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम चल रहा है। जिसे एक से डेढ़ सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इस पुल को एक जनवरी 2025 से लोगों के आवागम के लिए खोल दिया जाएगा। - राजीव शर्मा, एसई एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed