फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road from Kot-Goga Madi to Kanauli has become a nightmare; the route serving two dozen villages has vanished amidst the potholes.

Panchkula News: कोट-गोगा माड़ी से कनौली तक बनी मुसीबत, गड्ढों में गुम हुआ दो दर्जन गांवों का रास्ता

Thu, 27 Aug 2026 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The road from Kot-Goga Madi to Kanauli has become a nightmare; the route serving two dozen villages has vanished amidst the potholes.
सड़क पर गहरे गड्ढों से राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन

बरसात में पानी भरने से हादसे का खतरा; ग्रामीणों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव कोट से बेहड़ तक जाने वाली सड़क की खस्ताहालत ने आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोट गोगा माड़ी से कनौली ईंट भट्ठे तक सड़क का निर्माण अधूरा छोड़े जाने और मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क के अन्य हिस्से का काम पूरा कर दिया, लेकिन इस हिस्से को लंबे समय से अधूरा छोड़ रखा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन गुजरते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता है। रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है, क्योंकि कई गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते। बरसात होने पर इनमें पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण शुरू होने पर उन्हें उम्मीद थी कि लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर हो जाएगी। ठेकेदार ने सड़क के दूसरे हिस्से में काम पूरा कर दिया, लेकिन कोट गोगा माड़ी से कनौली ईंट भट्ठे तक का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप, मुकेश, सुनील, संजीव, मोहन, सोहन, बबलू, गोलू व अवतार ने बताया कि गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क का अधूरा निर्माण जल्द पूरा कराया जाए और गड्ढों को भरकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।लोगों की जुबानी सड़क का दर्द

गड्ढों में वाहन चलाना मुश्किल
सड़क की हालत काफी समय से खराब है। गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती है।
- मंगू धीमान, स्थानीय

अधूरा काम बना परेशानी
कोट गोगा माड़ी से कनौली ईंट भट्ठे तक सड़क का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार ने बाकी हिस्से का काम कर दिया, लेकिन इस हिस्से की तरफ ध्यान नहीं दिया।

- रवि धीमान, स्थानीय निवासी

हजारों लोग करते हैं आवागमन
यह सड़क दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना हजारों लोग किसी न किसी काम से इस रास्ते से गुजरते हैं। गड्ढों के कारण हादसे का डर बना रहता है।
- पीरथी चौधरी, बुंगा

बरसात में बढ़ जाती है दिक्कत
बच्चों और महिलाओं को भी इस सड़क से गुजरना पड़ता है। सड़क खराब होने के कारण बरसात के दिनों में परेशानी कई गुना बढ़ जाती है।
- संजीव कुमार, कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed