फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road built a few months ago broke, questions were raised on the working style of the administration.

Panchkula News: कुछ माह पहले बनी रोड लगी टूटने, प्रशासन की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल

Sun, 01 Oct 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The road built a few months ago broke, questions were raised on the working style of the administration.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। ब्लॉक से बनाई बिटना रोड जर्जर होने पर लोगों ने सवालिया निशान खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा बनाए ब्लॉक लंबे समय तक चल नहीं पाएंगे क्योंकि इस रोड से भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं इस रोड को बने अभी करीब एक महीना ही हुआ है, इस पर लगी टाइलें टूटने लगी हैं। दूसरी तरफ विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बनाई गई रोड सही है, यदि कोई टाइल टूट भी गई है तो उसे बदल दिया जाएगा।
लोगों ने बताया कि जिस प्रकार से पिंजौर शहर में रोड बनते ही टूट रही हैं, इसे देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि रोड न ही बनाए जाएं वह ज्यादा ठीक रहेगा। रोड बनते ही टूटने लग जाती हैं, उन रोड की मरम्मत का काम रोड बनने के कुछ महीनों बाद ही शुरू हो जाता है। पिंजौर मल्लाह रोड की बात करें या मल्लाह चौक से कालका काली माता मंदिर तक के रोड की बात हो, ये रोड बनने के कुछ ही महीनों बाद टूटना शुरू हो गए। मल्लाह चौक से कालका काली माता मंदिर तक रोड की हालत जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

इस रोड को लेकर तो लोगों का कहना है कि नियमों को दरकिनार कर रोड बना दी गई और रोड पहली बरसात भी नहीं झेल पाई। रोड की हालत अब पहले से भी अधिक खराब है। अब देखना है कि विभाग इस रोड की नए सिरे से रिकारपेटिंग करेगा या मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जाएगी।सीमेंटेड ब्लॉक से बिटना रोड भी करीब एक माह पहले बनाई गई है। ब्लॉक पर दरारें आने लगी हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि यह रोड एक साल पूरा होने से पहले ही जर्जर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंजौर शहर में बनाए जा रहे रोड की गुणवत्ता पर प्रशासन सहित अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। इसके चलते रोड बनते ही जर्जर हो रहे हैं।नगर परिषद कालका के हालात देखकर तो ऐसा लग रहा है कि किसी भी काम की जवाबदेही नहीं है। अधिकारी, जो कर दें वह सही है। बीते कुछ महीने पहले पिंजौर कालका रोड पर करोड़ों रुपये खर्च कर सुधारीकरण किया गया था। आज इस रोड की हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि करोड़ों रुपया बरबाद कर दिया गया। रोड जर्जर हो चुकी है और परेशान लोग इंतजार कर रहे हैं कि अब इस रोड की मरम्मत कब होगी। पिंजौर में बनाए सभी रोड की विजिलेंस जांच होनी चाहिए।

- मनवीर कौर गिल, पूर्व मेयर पंचकूला



पिंजौर-कालका रोड की हालत पूरी तरह खराब हो चुकी है। अगर सड़क डीएलपी पीरियड (दोष दायित्व अवधि) में है तो सड़क का जो हिस्सा जर्जर हो चुका है, उसे तुरंत सही किया जाना चाहिए। पिंजौर से मल्लाह तक की रोड, पिंजौर से कालका तक की रोड डीएलपी पीरियड में है तो अधिकारी ठेकेदार से रोड तत्काल क्यों नहीं सही करवा रहे। जो रोड डीएलपी पीरियड में भी है, उन रोड को ठेकेदार से सही करवाने में महीनों लगा देते हैं।

- मनदीप सिंह, पार्षद वार्ड-1, जिला परिषद



ऐसा नहीं है कि रोड की सभी टाइलें टूट गई हैं। जो एक दो टाइल टूटी हैं उसे बदल दिया जाएगा।

- राजकुमार जेई पीडब्ल्यूडी बीएंडआर



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article