फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The risk of accidents has increased due to the collapse of the road near the Bell Factory traffic light.

Panchkula News: बेल फैक्ट्री ट्रैफिक लाइट के पास सड़क धंसने से बढ़ा हादसों के खतरा

Thu, 12 Feb 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The risk of accidents has increased due to the collapse of the road near the Bell Factory traffic light.
पंचकूला। बेल फैक्ट्री ट्रैफिक लाइट के पास सड़क धंसने के बाद की गई मरम्मत महज औपचारिक साबित हो रही है। मिट्टी लगातार बैठने से सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें रोजाना भारी वाहन आए दिन फंस रहे हैं। वाहन निकालने के लिए चालकों को क्रेन बुलानी पड़ती है। इसके लिए उन्हें 5 हजार रुपये तक भुगतान करना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चंडीगढ़-हल्लोमाजरा को जाने वाले इस रास्ते पर पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक रहता है, ऐसे में सड़क धंसने से हादसों की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। रात के समय गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देने से यह इलाका खतरनाक बन चुका है। मंगलवार रात हालात और बिगड़ गए, जब दो ट्रक आमने-सामने गड्ढे में फंस गए। इससे सड़क पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया लेकिन दूसरे ट्रक में भारी लोहे का सामान लदा होने के कारण उसका वजन काफी ज्यादा था। इस वजह से ट्रक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और बार-बार फिसलने से उसके पलटने का खतरा बना रहा। इससे वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों और राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ रही थी।
विज्ञापन

करीब आधे घंंटे के बाद ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला
करीब आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस दौरान ट्रक को भी नुकसान पहुंचा। कई वाहन चालक जाम में फंसे रहे, जबकि कुछ ने वैकल्पिक रास्ता अपनाया। सूचना मिलते ही रात करीब 10 बजे सेक्टर-19 पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल स्थिति संभालते हुए खुद गड्ढे में मिट्टी भरी ताकि वाहनों की आवाजाही थोड़ी सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed