फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The result in the Panchkula region stood at 92.24 percent.

Panchkula News: पंचकूला रीजन में 92.24 फीसदी रहा रिजल्ट

Thu, 16 Apr 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The result in the Panchkula region stood at 92.24 percent.
सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित, पंचकूला रीजन का प्रदर्शन औसत, रैंकिंग में यह 14वें स्थान पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार दोपहर 10वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष पंचकूला रीजन का प्रदर्शन औसत रहा। रीजनल रैंकिंग में यह 14वें स्थान पर रहा है। पंचकूला रीजन का कुल पास प्रतिशत 92.24 फीसदी दर्ज किया गया है जो बोर्ड के औसत पास प्रतिशत 93.70 फीसदी से कम है। कुल 316 सेंटर में परीक्षा में हुई थी जिसमें कुल 87846 परीक्षार्थी शामिल हुए। पंचकूला सीबीएसई रीजन में हरियाणा और हिमाचल का एरिया आता है। इसमें दानों राज्यों से सीबीएसई की परीक्षा में ये विद्यार्थी शामिल हुए। पंचकूला सीबीएसई रीजनल ऑफिसर राजेश गुप्ता ने बताया कि रिजल्ट घोिष्ज्ञत कर दिया गया है। सीबीएसई के जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि रीजनल स्तर पर त्रिवेंद्रम (99.79 फीसदी) और विजयवाड़ा (99.79 फीसदी) ने देश भर में बाजी मारी है जबकि पंचकूला रीजन इस सूची में काफी नीचे खिसक गया है।

मई में होगी दूसरी परीक्षा, सुधार का मौकानई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत बोर्ड ने इस साल दो बार परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था की है। फरवरी-मार्च में हुई यह मुख्य परीक्षा थी जिसके बाद अब दूसरी परीक्षा मई के मध्य से शुरू होगी। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या जिनकी कंपार्टमेंट आई है वे इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) भरने की प्रक्रिया 16 अप्रैल से मात्र 5 दिनों के लिए खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed