फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The portal has made the life of the people of the state easier: Chief Minister

पोर्टल से प्रदेश के लोगों का जीवन बना सुगम: मुख्यमंत्री

Sat, 20 Jan 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
The portal has made the life of the people of the state easier: Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को एमडीसी सेक्टर-3 में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने 2014 के बाद प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए अनेक पहल की है। टेक्नालॉजी का प्रयोग कर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार पर पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियां प्रदेश सरकार को पोर्टल की सरकार कहती है।

उन्होंने कहा कि पोर्टल के प्रयोग से प्रदेश के लोगों का जीवन सुगम बना है। प्रदेश की जनता ऐसी पार्टियों को घर बैठाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश के हर गांव और वार्ड में पहुंचकर मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ एक समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी एक विचारधारा है जो व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और देशहित के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, विधायक व प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बीबी भारती, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed