फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The politics of the state heats up due to lathi charge on farmers in Karnal

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज से गरमाई प्रदेश की सियासत, विपक्ष ने बोला हमला

Sun, 29 Aug 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
The politics of the state heats up due to lathi charge on farmers in Karnal
चंडीगढ़। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्ष ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पूरे मुद्दे पर सीएम मनोहर लाल से बात की है। कांग्रेस और इनेलो इसे मुद्दा बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था नवदीप विर्क ने पूरे घटनाक्रम का ठीकरा किसानों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हमले में दस पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसानों के हमले में जान बचाने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस और इनेलो नेता इससे कत्तई इत्तफाक नहीं रखते, उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने भी शनिवार के घटनाक्रम के बाद अगली रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाकियू चढूनी ने कहा कि सरकार किसानों को उकसाने का काम कर रही है। शनिवार को करनाल में लोकतंत्र की सरेआम हत्या हुई। भाकियू टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। लठतंत्र से किसानों की आवाज को नहीं दबाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने पत्थरों-कस्सी से किया पुलिस पर हमला
एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था नवदीप सिंह विर्क ने कहा है कि किसानों ने पुलिस पर पत्थरों और कस्सी से हमला किया, जिसमें दस पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। नियमानुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आत्मरक्षा में हल्का बल प्रयोग किया। शनिवार सुबह ही किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जबरदस्ती जाम कर दिया। करनाल शहर की तरफ भी जाने की कोशिश की। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के साथ हुई संधि का भी उल्लंघन किया है। टोहाना में मोर्चा ने कहा था कि कोई भी प्रदर्शन उग्र या हिंसात्मक नहीं होगा।
किसानों पर लाठियां बरसाना अलोकतांत्रिक : हुडा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों पर लाठियां बरसाना अलोकतांत्रिक व अमानवीय है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। सरकार लोकतंत्र को लठतंत्र बनाने की कोशिश ना करे। लोकतंत्र में लाठी-डंडों के दम पर नहीं, सरकारें लोगों का दिल जीतकर चलाई जाती हैं। सरकार को जनता के साथ टकराव नहीं, संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। आंदोलन खत्म कराने के लिए प्रदेश सरकार को केंद्र से बात करनी चाहिए।
लाठीचार्ज के बजाय किसानों से वार्ता करे सरकार : बंसल
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि किसानों पर लाठियां बरसाने के बजाय सरकार वार्ता कर मामले को सुलझाए। 9 महीनों से किसान शांतिप्रिय तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। 600 के करीब किसानों की मौत हो चुकी है। उनके जख्मों पर नमक छिड़कने के बजाए सरकार मरहम लगाने का काम करे।
किसानों से यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं : सैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि अन्नदाताओं के साथ यह व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। कांग्रेस के समय में कभी अन्नदाता के साथ ऐसा छल नहीं हुआ। खुद ड्यूटी मजिस्ट्रेट का किसानों के सिर फोड़ने की बात कहना लोकतंत्र की हत्या है। शांतिपूर्ण तरीके से अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे किसानों की आवाज को पुलिस का सहारा लेकर दबाया जा रहा है।
गठबंधन सरकार किसानों की असली दुश्मन : रणदीप
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शांतिप्रिय तरीके से विरोध कर रहे किसानों को जानवरों की तरह पिटता देख दिल दहल गया। गठबंधन सरकार अन्नदाता असली दुश्मन है। करनाल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सार्वजनिक वीडियो से साफ है कि सरकार के आदेश पर सब हुआ है। कांग्रेस किसानों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी है। उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
पुलिस ने सारी हदें पार कर दी : अभय
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं न कि देश के दुश्मन। लाठीचार्ज की जितनी भतर्सना की जाए उतनी कम है। धारा-144 की आड़ में पुलिस ने सारी हदें पार कर दी। सरकार को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। सभी राजनीतिक दलों से आह्वान है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर किसानों का समर्थन करें।

लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करें किसान : धनखड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि करनाल में किसानों पर किन परिस्थितियों में लाठीचार्ज हुआ, उसकी जांच के लिए सीएम मनोहर लाल से बात की है। किसानों को लोकतांत्रिक तरीके से अपना प्रदर्शन करना चाहिए। वे सड़कें या टोल जाम न करें। सरकार किसान हित में अनेक कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed