फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The players' enthusiasm, technique, and teamwork were put to the test on the basketball court.

Panchkula News: बास्केटबाल कोर्ट पर खिलाड़ियों का जोश, तकनीक और टीमवर्क की हुई परख

Thu, 27 Aug 2026 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The players' enthusiasm, technique, and teamwork were put to the test on the basketball court.
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बास्केटबाल का अभ्यास मैच, कोच अमरजीत कौर ने पासिंग, ड्रिब्लिंग, शूटिंग और डिफेंस पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बास्केटबाल खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच के दौरान जमकर पसीना बहाया। खेल प्रतिभा निखारने के लिए आयोजित अभ्यास मैच में खिलाड़ियों ने आक्रमण और बचाव के साथ पासिंग, ड्रिब्लिंग, शूटिंग और डिफेंस की तकनीक पर काम किया। खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह नजर आया और उन्होंने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देते हुए अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।
अभ्यास मैच के दौरान कोच अमरजीत कौर ने खिलाड़ियों पर लगातार नजर रखी। उन्होंने गेंद पर नियंत्रण, सही पासिंग, ड्रिब्लिंग, शूटिंग और डिफेंस के साथ टीम के खिलाड़ियों से बेहतर तालमेल बनाकर खेलने की तकनीक समझाई। उन्होंने खिलाड़ियों को मैच के दौरान सही समय पर सही निर्णय लेने और अनुशासन के साथ खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने तेजी से मूवमेंट करते हुए आक्रमण और बचाव दोनों का अभ्यास किया। कोर्ट पर खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला। कोच अमरजीत कौर ने खिलाड़ियों की गलतियों को मौके पर ही सुधारते हुए उन्हें दोबारा सही तकनीक से अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास, फिटनेस और तकनीक पर लगातार काम करना जरूरी है। खिलाड़ियों ने भी कोच के निर्देशों का पालन करते हुए पूरे जोश के साथ अभ्यास किया। अभ्यास मैच का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने का अनुभव देना और उनकी कमियों को दूर करना रहा। स्टेडियम में अभ्यास के दौरान खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में कड़ी मेहनत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed