फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The person who went to resolve the dispute between husband and wife was killed by hitting him with a hammer

Panchkula News: पति-पत्नी का झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति की हथौड़ा मारकर हत्या

Mon, 29 Jan 2024 03:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
The person who went to resolve the dispute between husband and wife was killed by hitting him with a hammer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 में एक व्यक्ति के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक पति-पत्नी के झगड़े को छुड़ाने के लिए गया था। तभी गुस्से में आकर पति ने व्यक्ति के सिर में हथौड़ा मारी और उसकी हत्या कर दी।

मृतक की पहचान जगतार गांव फतेहपुर सेक्टर-20 निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-20 पार्ट-2 निवासी सावित्री ने बताया कि उसका पति अरविंद शराब पीने का आदी है। रविवार रात करीब 10:30 बजे उसके पति की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी। इसके बाद उसका पति उसे मारने लगा। इसी दौरान महिला का जानकार जगतार बीच बचाव करने लगा तो अरविंद ने उसके सिर में हथौड़ा मार दी। हथौड़ा लगते ही अरविंद लहूलुहान होकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। महिला जगतार को लहूलुहान अवस्था में ऑटो में डालकर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंची। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने जगतार को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed