फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The person injured in the attack died, case filed against six

Panchkula News: हमले में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, छह पर केस

Sun, 25 May 2025 09:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
The person injured in the attack died, case filed against six
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। राजपुरा के नीलपुर इलाके में 16 अप्रैल को कुछ लोगों के हमले में घायल बलदेव सिंह ने शनिवार शाम एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमले में उनकी पत्नी बलजिंदर कौर भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। थाना सिटी पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, एक आरोपी गुरबिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
बलजिंदर कौर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनके नए घर का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण सामग्री उनके घर के बाहर पड़ी रहती थी। इसी बात को लेकर उनकी पड़ोसी, सुई फर्नीचर के मालिक प्रेम सिंह और उनके बेटे गुरबिंदर सिंह से लगातार कहासुनी होती थी। 16 अप्रैल को प्रेम सिंह और गुरबिंदर सिंह ने उसके पति बलदेव सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में प्रेम सिंह की पत्नी बलजीत कौर और उनकी बहू भी शामिल थी। आरोपियों ने उस पर भी हमला किया।
विज्ञापन

थाना सिटी के प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी प्रेम सिंह, गुरबिंदर सिंह, बलजीत कौर व उनकी बहू के खिलाफ पहले दर्ज इरादा कत्ल के मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। वहीं, गुरदीप सिंह व उनके बेटे गुरसिमरन सिंह पर भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी गुरबिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed