{"_id":"6169e4d56c052b09e4754938","slug":"the-pace-of-dengue-continues-in-punjab-the-number-of-infected-is-6000-bureau-news-pkl430128191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में जारी है डेंगू की रफ्तार, 6000 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में जारी है डेंगू की रफ्तार, 6000 हुई संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
पंजाब में डेंगू संक्रमितों के मिलने की रफ्तार कम नहीं हो रही है। अब तक सूबे में 25 हजार लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 6000 से अधिक में डेंगू की पुष्टि हुई है। अमृतसर, बठिंडा और होशियारपुर में सबसे ज्यादा डेंगू संक्रमित मिले हैं। हालात को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी पंजाब दौरे पर निकल कर खुद जायजा ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूबे में अब तक 25 हजार से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिनमें 6000 से अधिक लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डेंगू का बढ़ता प्रकोप देखते हुए राज्य में इस समय 39 प्रयोगशालाओं में संक्रमण की मुफ्त में जांच की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सप्ताह में हर शुक्रवार को ड्राई-डे के तौर पर घोषित किया हुआ है। इस दिन सरकारी कार्यालयों सहित घरों या आसपास कूलरों, गमलों या किसी अन्य सामान में मौजूद पानी को निकालकर फेंकने की सरकार ने अपील की है।
इन सबके बाद भी राज्य में हालात बेहतर नहीं हो पा रहे, ऐसे में अब उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने स्वयं ही कमान संभाल ली है। पिछले सात दिनों से वह पंजाब के दौरे पर हैं। कई जिलों में पहुंचकर उन्होंने हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यर्थ के भरे हुए पानी को साफ कराया जाए। डेंगू के मच्छरों के खात्मे के लिए ब्रीडिंग चेकरों की संख्या बढ़ाकर 800 से अधिक कर दी गई है।
विज्ञापन
कोट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए प्रयासों के कारण पिछले वर्षों की तुलना में इस सीजन में डेंगू के हालात काफी बेहतर हैं। विभाग लगातार सभी जिलों में नजर बनाए हुए है। जहां-जहां ज्यादा डेंगू के ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं, उन जिलों पर अधिक फोकस किया जा रहा है।
-ओपी सोनी, उपमुख्यमंत्री, पंजाब सरकार।