फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The number of viral patients in the emergency increased, beds are not available

Panchkula News: इमरजेंसी में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी, नहीं मिल रहे बेड

Fri, 11 Apr 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The number of viral patients in the emergency increased, beds are not available
इमरजेंसी में इलाज करवाते मरीज।
डॉक्टरों को स्ट्रेचर पर करना पड़ रहा मरीजों का इलाज, शौचालयों का का भी नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में वायरल-बुखार और प्लेटलेट्स घटने के मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड भी नहीं मिल रहे हैं। वीरवार को अन्य दिनों के मुकाबले 200 मरीज अधिक आने के कारण डॉक्टरों को स्ट्रेचर पर इलाज करना पड़ा।
शहर में दिन और रात का तापमान बढ़ने के बाद अस्पताल के रेड, ग्रीन और यलो वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। इमरजेंसी में तैनात डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि वायरल-बुखार के साथ लीवर में सूजन, हार्ट अटैक सहित प्लेटलेट्स घटने के मरीज बढ़े हैं। कई मरीजों को डिहाईड्रेशन के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। फिलहाल अस्पताल में अधिक मरीज आने के कारण बेड कम पड़ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी वीरवार को बंद थी। इस कारण भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्ट्रेचर पर इलाज कराना पड़ रहा है
पिंजौर से इलाज के लिए आए सुरेश कुमार और कालका से आई सुनीता ने बताया कि वायरल-बुखार के कारण इमरजेंसी में आए थे। यहां सभी बेड फुल मिले। बेड न होने के कारण परेशानी हुई है। मरीज अधिक होने के कारण बाहर स्ट्रेचर पर इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी के शौचालय खराब, काम नहीं हुआ शुरू
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के शौचालय खराब पड़े हैं। इस कारण इन्हें बंद कर दिया है। इन्हें बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। इमरजेंसी में एक ही टॉयलेट चल रहा है। इलाज के लिए मरीजाें के तीमारदार सुनील कुमार, अंदाज मेहरा ने बताया कि शौचालय बंद होने के कारण परेशानी हो रही है।

कोट --
मौसम बदलने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी में मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों के इलाज के लिए इमरजेंसी में बेड बढ़ाए जाएंगे। शौचालय का काम भी जल्द शुरू कराया जाएगा।
डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed