{"_id":"68000cc03b79b970320e1463","slug":"the-new-bridge-is-a-big-gift-for-the-people-living-across-ghaggar-the-distance-has-reduced-by-five-to-seven-kilometers-panchkula-news-c-87-1-pan1009-121678-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घग्घर पार के लोगों के लिए नया पुल बना बड़ी सौगात, पांच-सात किलोमीटर की दूरी घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घग्घर पार के लोगों के लिए नया पुल बना बड़ी सौगात, पांच-सात किलोमीटर की दूरी घटी
विज्ञापन
पंचकूला। घग्घर पार के सेक्टरों में आने-जाने वाले लोगों के लिए सेक्टर 20-21 के बीच से घग्गर नदी पर बनाया गया नया पुल बड़ी सौगात साबित हुआ है। यह पुल घग्गर पार के सेक्टर 25-26 और इस पार सेक्टर 20-21 को जोड़ता है। इससे घग्गर नदी पार के सेक्टरों से लोगों को पंचकूला और मोहाली जाने में आसानी हुई है। वहीं, घग्गर पार रहने वाले लोगों के लिए पंचकूला की दूरी 5 से 7 किलोमीटर कम हुई है। साथ ही लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल गया है और समय की बचत हुई है। वहीं, देर रात या किसी आपातकालीन सेवाओं के लिए नदी पर के लोगों तक पहुंचने के लिए बड़ी राहत मिली है।
20-25 मिनट में पहुंचते हैं एयरपोर्ट
अब महज 20 से 25 मिनट में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं। इस पुल के निर्माण के बाद समय की बचत हुई है। वहीं, लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिला है। अब रात को भी घग्गर पार से पंचकूला जाने में डर नहीं लगता। -उमेश गुप्ता, निवासी सेक्टर-26
सेक्टर 25-26 के लिए मिली डायरेक्ट कनेक्टविटी
इस पुल के माध्यम से सेक्टर 25-26 के लोगों को डायरेक्ट कनेक्टविटी मिल रही है। पंचकूला और जीरकपुर जाने के वालों को अब जाम में नहीं फंसना पड़ता। रिंग रोड से जुड़ने के बाद आने वाले समय में जीरकपुर की भी राह आसान हो जाएगी। -पुष्पा सिंघरोहा, निवासी सेक्टर-25
विज्ञापन
अब जल्द पहुंचेंगी एंबुलेंस
पुल बनने से सेक्टर-23 के लोगों को बड़ी राहत मिली है। कुछ ही मिनटों में आदमी शहर से कनेक्ट हो जाता है। पुल बनने से आपातकालीन सेवाओं, जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को यहां पहुंचने में देर नहीं लगेगी। -सविता वर्मा, निवासी सेक्टर-24
ट्रैफिक जाम से मिली राहत
घग्गर नदी पर बने नए पुल से लोगों को काफी फायदा हुआ है। करीब 5 से 7 किलोमीटर का रास्ता कम हो गया है और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिली है। इसके साथ ही घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को पंचकूला शहर में आने के लिए अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा। -रघुवीर सिंह, निवासी सेक्टर-24