फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The name of the officer on the CM Window portal is incorrect, the case was revealed after the complaint of corruption

सीएम विंडो पोर्टल पर अधिकारी का नाम ही गलत, भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद हुआ मामले का खुलासा

Thu, 15 Apr 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
The name of the officer on the CM Window portal is incorrect, the case was revealed after the complaint of corruption
मोरनी। सीएम विंडो योजना को लेकर अधिकारी कितने बेफिक्र हैं। इसका एक ताजा मामला सामने आया है। पोर्टल पर पिछले लंबे समय से खंड विकास अधिकारी के रूप में ऐसे अधिकारी का नाम चलाया जा रहा है जोकि अंबाला में कार्यरत है। जबकि मोरनी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का कार्यभार किसी अन्य बीडीपीओ के पास है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा 25 फरवरी सीएम विंडो पर भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद हुआ। पंचायती विभाग के उच्च अधिकारियों ने शिकायत पर जांच के लिए खंड विकास अधिकारी मोरनी दलजीत सिंह को नियुक्त किया। एक माह में शिकायत पर जब कोई समाधान नहीं हुआ तो शिकायतकर्ता ने दी गई शिकायत का स्टेटस जानने के लिए लॉगिन किया तो पोर्टल पर खंड विकास जांच करने वाले अधिकारी का नाम दलजीत सिंह देखा। जबकि एक साल से मोरनी बीडीपीओ का कार्यभार विकास पराशर संभाल रहे हैं। बीडीपीओ दलजीत सिंह लगभग डेढ़ वर्ष से अंबाला में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

कोट...
मेरी ड्यूटी अंबाला में है और मेरे पास किसी भी भ्रष्टाचार के मामले में जांच का जिम्मा नहीं है।
-दलजीत सिंह, बीडीपीओ, अंबाला
पोर्टल पर मोरनी बीडीपीओ का नाम अपडेट नहीं है। इसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
-विशाल पराशर, बीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed