फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The murder accused fired at the police and got injured in retaliatory action

Panchkula News: कत्ल के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

Mon, 18 Aug 2025 07:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 18 Aug 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
The murder accused fired at the police and got injured in retaliatory action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। 20 जुलाई को एसवाईएल नहर के पास अपने ही दोस्त तरसेम सिंह की बेरहमी से हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह टोंटा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।
आरोपी ने पुलिस को देखते ही उन पर चार राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली उसकी जांघ में लगी। उसे इलाज के लिए राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को तरसेम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस वारदात में तरसेम सिंह के ही कुछ दोस्त शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह टोंटा फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी शर्मा के अनुसार, पुलिस को गुरप्रीत टोंटा की लोकेशन की जानकारी मिली। जब पुलिस ज्ञान सागर से गांव चांसली जाने वाली लिंक रोड पर पहुंची, तो वहां टोंटा मौजूद था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर चार राउंड गाेलियां चलाईं। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान टोंटा की जांघ में गोली लगी, जिसके बाद वह वहीं गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने घायल टोंटा को तुरंत राजपुरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत टोंटा एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ बनूड़, राजपुरा और फतेहगढ़ साहिब में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। टोंटा से पूछताछ के बाद इस हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़ी और भी कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed