फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The meeting lasted the whole day, registration was not done even on the fourth day

Panchkula News: दिनभर चली मीटिंग, चौथे दिन भी नहीं हुई रजिस्ट्री

Fri, 06 Dec 2024 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
The meeting lasted the whole day, registration was not done even on the fourth day
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नए कलेक्टर रेट चौथे दिन भी अपडेट नहीं होने से तीन तहसीलों और दो उपतहसीलों में वीरवार को भी रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप रहा। मंगलवार और बुधवार को लगातार मीटिंग होने की बावजूद कलेक्टर रेट अपडेट नहीं हो सके हैं। वीरवार को मीटिंग के बाद अब सोमवार को रजिस्ट्री का काम शुरू होने की संभावना है। चार दिन से रजिस्ट्री का काम बंद होने से तहसीलों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
नए कलेक्टर रेट अपडेट नहीं होने से लोगों को चौथे दिन भी खाली हाथ घर जाना पड़ा। वीरवार सुबह तहसीलदार समेत उच्च अधिकारियों की बैठकें चलती रहीं। लगातार चार दिन से रजिस्ट्री का काम न होने से लोग वीरवार को परेशान रहे। कलेक्टर रेट का अपडेट नहीं होने से चार दिन से भी स्टांप की बिक्री नहीं हुई है। इसके अलावा रजिस्ट्री के लिए स्टांप खरीदकर फाइल जमा करने वाले भी परेशान नजर आए। रजिस्ट्री का काम बंद होने से स्टांप लेने वालों की भीड़ कम हो हुई है। जब तक रेट लिस्ट अपलोड नहीं होगा, तब तक स्टांप की बिक्री में तेजी नहीं आएगी।
विज्ञापन


मीटिंग की वजह से खाली रहा काउंटर
सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रजिस्ट्री का काम ठप होने से वीरवार सुबह भी प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसका असर तहसील आफिस में देखने को मिला। रजिस्ट्री ठप होने से काउंटर खाली रहे। इसके अलावा तीन तहसील पंचकूला, कालका, मोरनी और दो उपतहसीनल रायपुररानी और बरवाला में रजिस्ट्री का काम ठप रहा। सभी तहसीलों में आने वाले लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों का काम ठप
नए कलेक्टर रेट की वजह से तहसीलों में रजिस्ट्री का काम ठप होने से लाखों का नुकसान हो रहा है। एक तहसील में एक दिन 35 से 40 रजिस्ट्री का काम होता था। पिछले चार दिनों से तीन तहसील और दो उप तहसील में काम ठप होने से आठ सौ फाइल का काम न होने से लाखों का नुकसान हो रहा है। नए रेट अपलोड होने पर तहसीलों में भारी भीड़ लगने की संभावना है।

कलेक्टर रेट को अपडेट करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही साफ्टवेयर अपडेट कर पूरे जिले में रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया जाएगा।
मोनिका गुप्ता, उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed