फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The mayor gave instructions to install CCTV cameras in Sector 28

Panchkula News: मेयर ने सेक्टर 28 में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए

Mon, 02 Jun 2025 06:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
The mayor gave instructions to install CCTV cameras in Sector 28
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 28 के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जसवीर गोयत के नेतृत्व में पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल से मुलाकात कर सेक्टरों की समस्याएं सुलझाने के लिए ज्ञापन दिया। जसवीर गोयत ने महापौर से मांग की कि उनके सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, क्योंकि यह सेक्टर पंजाब के साथ लगता है और रात के समय चोर, स्नैचर वारदात कर रामगढ़ से डेराबस्सी की तरफ भाग जाते हैं। सेक्टर 28 में सफाई मित्रों की समय सारणी, सभी पार्कों में बैंच लगवाना, पार्कों का रखरखाव, नए पार्क बनवाना, दोपहर व शाम के समय पुलिस की पैट्रोलिंग सही ढंग से करवाने की मांग की। महापौर ने तुरंत अधिकारियों को सेक्टर 28 में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टेंडर लगाने के निर्देश दिए। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जसवीर सिंह गोयत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष टेक चंद, उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह, महासचिव धर्म सिंह, कार्यकारी सदस्य विजय अरोड़ा, नीरज वाधवा, बंसी लाल राजबीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed