{"_id":"69274fe50f1ed4629d0efebd","slug":"the-life-of-lord-shri-ram-is-a-symbol-of-religion-dignity-and-ideals-storyteller-semwal-panchkula-news-c-87-1-pan1010-129965-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भगवान श्रीराम का जीवन धर्म, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक- कथावाचक सेमवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भगवान श्रीराम का जीवन धर्म, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक- कथावाचक सेमवाल
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 पंचकूला स्थित आंबेडकर चौक के पास पार्क में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा का छठा दिन गहरे आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कथावाचक डॉ. सुभाष सेमवाल ने भगवान श्री राम के वनवास प्रसंग का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि रामकथा हृदय को छू लेने वाली है और मानव जीवन को सही दिशा देने वाली है।
प्रवचन के दौरान सेमवाल ने बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन धर्म, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। श्रीराम कथा का श्रवण मन में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव भरता है। कथा स्थल पर भजनों की मधुर धुन और जय श्रीराम के जयकारों ने माहौल को और भी पवित्र बना दिया।
29 नवंबर तक जारी रहेगी कथा
आयोजकों ने बताया संगीतमय रामकथा और भक्ति सत्संग 29 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। कथा में मुख्य रूप से सेक्टर 25 हनुमान मंदिर से साध्वी कौशल्या दीदी, बजरंग दल जिला संयोजक प्रदीप नवानी, विहिप बरवाला अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, सोहनलाल वर्मा, सुरिंदर पन्नू, किरण जोशी, राकेश महाजन, देवेंद्र सिंह मीणा सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।