Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The life of Lord Hanuman offers lessons in service, dedication, and courage.

Panchkula News: सेवा, समर्पण और साहस की सीख देता है हनुमान जी का जीवन

Sat, 07 Nov 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The life of Lord Hanuman offers lessons in service, dedication, and courage.
पंचकूला। राम मंदिर, सेक्टर-2 पंचकूला में आयोजित श्री हनुमत महायज्ञ के षष्ठम् दिवस पर धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने यज्ञ में आहुति डालकर धर्मलाभ लिया और हनुमान जी की महिमा का श्रवण किया। इस दौरान उनके पराक्रम, शक्ति, सेवा, समर्पण और प्रभु श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

पूज्य यज्ञाचार्य पंडित चण्डी प्रसाद बमोला ने हनुमान जी के अद्भुत पराक्रम और यज्ञ के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यज्ञ भारतीय सनातन संस्कृति और वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। इससे वातावरण की शुद्धि के साथ जीवन में सकारात्मकता, शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
विज्ञापन

वहीं, पूज्य व्यास राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने हनुमान जी की दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए माता सीता की खोज, समुद्र लांघने, लंका दहन और संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाने जैसे प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि हनुमान जी शक्ति, बुद्धि, विद्या, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स: सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं का जताया आभार
मंदिर कार्यकारिणी के प्रधान पवन मित्तल और जनरल सेक्रेटरी यशपाल गोयल ने आयोजन में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महायज्ञ को सफल बनाने में तन-मन-धन से सहयोग देने वाले सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता से ही ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed