{"_id":"6a7a33fa99e812f81d0f826d","slug":"the-kanwar-tiranga-yatra-arrived-in-panchkula-from-haridwar-it-was-welcomed-with-a-shower-of-flower-petals-at-majri-chowk-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139831-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरिद्वार से पंचकूला पहुंची कांवड़-तिरंगा यात्रा, माजरी चौक पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरिद्वार से पंचकूला पहुंची कांवड़-तिरंगा यात्रा, माजरी चौक पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी लिया जायजा
कांवड़ शिविरों के आसपास बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरिद्वार से पंचकूला पहुंची कांवड़-तिरंगा यात्रा का सोमवार को माजरी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में डीसीपी अमरिंदर सिंह ने माजरी चौक पहुंचकर कांवड़-तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और कांवड़ मार्गों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शिविरों के आसपास की गई बैरिकेडिंग
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए कांवड़ शिविरों के आसपास विशेष प्रबंध किए गए हैं। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की गई है और सड़क किनारे लगाए गए शिविरों के बीच निर्धारित दूरी का भी ध्यान रखा जा रहा है। प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नियमों के पालन की अपील
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने कांवड़ियों और आमजन से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु निर्धारित मार्गों और यातायात नियमों का पालन करें। वहीं, आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग देने का आग्रह किया गया है।